राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सांभर का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शाकंभरी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी सीएम के साथ मौजूद रहे।...



