कल देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक कबाड़ी गोदाम में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम और वहां खड़ी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
Ajmer News: नकाबपोश बदमाशों ने कबाड़ी गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख




