Rajasthan Revenue Loss: अरावली पर्वतमाला की सीमाओं को लेकर हुए कथित तकनीकी भ्रम ने राजस्थान के खनन उद्योग को बड़े संकट में डाल दिया है। कई वास्तविक खदानों के साथ तालाब और डंपिंग यार्ड भी प्रतिबंधित वन क्षेत्र घोषित होने से मार्बल और कैल्शियम उद्योग प्रभावित हुआ है।