पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने पानी संकट, स्वास्थ्य सेवाओं, निकाय चुनाव और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।