राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने 3 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।