उदयपुर की बीएन यूनिवर्सिटी (भूपाल नोबल्स) में चल रहा विवाद जारी है। विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान संरक्षक और अध्यक्ष विश्वराज सिंह मेवाड़ अचानक सोमवार को VP सभा के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने ऑफिस का पूरा निरीक्षण किया और पूर्व कार्यसमिति के प्रबंध निदेशक से ऑडिट से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे।...



