भास्कर संवाददाता | पाली आठ गांव भृगुवंशी जोशी समाज की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को नया गांव स्थित इमानुएल स्कूल के पास समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक समाज अध्यक्ष अमरचंद ब्यावर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कोषाध्यक्ष को विधिवत कार्यभार सौंपा गया।...



