झालावाड़ शहर के प्रमुख मार्गों में से एक रेलवे स्टेशन रोड पर इन दिनों अंधेरा छाया हुआ है। मामा-भांजा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक लगी अधिकांश रोड लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...



