डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...