भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर अधिक मास में आने वाली पावन कमला एकादशी गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति, उत्साह के साथ मनाई गई। अग्रसेन नगर स्थित खाटूश्याम जी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने व्रत-उपवास रखा। भगवान की आराधना की। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।...