Rajasthan News: झालावाड़ के गांव में ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सहायिका कमलेश बाई की दर्दनाक मौत हो गई। घरेलू काम कर रही इस विधवा महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।