Rajasthan Govt Employees Transfer: राजस्थान सरकार में तबादलों की तीसरी बार खिड़की खुलने की चर्चाओं के बीच करीब 8 लाख कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि फैसले का इंतजार कर रहे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही 10 जून के बाद तबादलों पर निर्णय के संकेत दिए थे।