उत्तर प्रदेश सीमा पर, और कामां से 12 किलोमीटर दूर स्थित सहेड़ा गांव ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण नंदगांव से गौचारण करते हुए यहां आते थे। श्यामकुंड में अपने ग्वाल-बालों के साथ स्नान करते थे। श्यामकुंड मंदिर...



