डूंगरपुर के सीमलवाड़ा स्थित राजकीय कॉलेज में फैकल्टी की कमी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बीपीवीएम ब्लॉक संयोजक सीमलवाड़ा विनेश डेंडोर ने किया।...