Tractor Trolley Rules: राजस्थान सरकार ने कृषि ट्रैक्टर और निजी दोपहिया वाहनों की आरसी रिन्यू में देरी पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क में 30 सितंबर 2026 तक राहत दी है। वहीं, माल ढुलाई में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस, बीमा और PUC अब अनिवार्य होगा।