केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, जोधपुर की एंटी इवेजन शाखा ने 24 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी पकड़ी है। टीम ने इसका खुलासा करते हुए सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। सीजीएसटी की एंटी इवेजन शाखा...



