धौलपुर जिले की बाड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नीमखेड़ा के ग्रामीण गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिलने की समस्या बताई। ग्रामीणों के अनुसार राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त होने और उस पर भारी रिकवरी निकलने...