बाड़मेर के चौहटन स्थित एक निजी स्कूल में कॉपी घर भूलने पर गणित शिक्षक ने चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। परिजनों की शिकायत पर चौहटन थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।