बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव में एटीएस ने आईएसआई एजेंट शहरेज अहमद (29) को गिरफ्तार किया है।