बैठक में यह सहमति बनी कि नरसिंहपुरा बारानी में केवल ठोस कचरा निस्तारण केन्द्र स्थापित किया जाएगा तथा यहां किसी भी प्रकार का कचरा डम्पिंग सेंटर नहीं बनाया जाएगा। प्लांट में केवल उतनी ही मात्रा में कचरा निस्तारण हेतु लाया जाएगा जितनी उसकी निर्धारित क्षमता होगी।




