डूंगरपुर में मंगलवार को राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में नर्सिंग कार्मिकों और अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।...