गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह बालोतरा जिले की पचपदरा तहसील से गुजरने वाली एचपीसीएल पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने में शामिल बताया जा रहा है। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




