धौलपुर में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नागरिक संपर्क समूह (सीएलजी) के सदस्यों के साथ बैठकें कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है।...



