रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-127 लक्ष्मी पहली बार मां बनने के बाद गुरुवार सुबह पर्यटकों को नजर आई। जोन नंबर सात के चिडी खो वन क्षेत्र में सफारी के दौरान बाघिन अपने नन्हे शावक के साथ दिखाई दी। पर्यटकों ने करीब पांच मिनट तक बाघिन और शावक को देखा...