राजस्थान एटीएस ने जयपुर की बबीता धारकड़ उर्फ खदीजा को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एटीएस को उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत और कई विदेशी सोशल मीडिया प्रोफाइल से संपर्क मिलने का दावा है।




