राजस्थान निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5 दिनों में से रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी के चलते प्रत्याशियों को सिर्फ 3 दिन मिलेंगे। पहले दिन 10,245 वार्डों में केवल 967 दावेदारों ने 1,144 नामांकन दाखिल किए, जिनमें भरतपुर और डीग सबसे आगे रहे।