राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए 3703 मतदान केंद्र अति संवेदनशील माने गए हैं। राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 804 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। प्रदेश के 14 जिलों में सौ से अधिक अति संवेदनशील मतदान केंद्र स्थित हैं।