हनुमानगढ़ के भादरा में नगर पालिका चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल और उनके बेटे मोहनलाल से मारपीट का मामला सामने आया है। धर्मपाल मेघवाल ने भाजपा नेता महीपाल जाखड़ समेत पांच लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर...



