नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को हनुमानगढ़ नगर परिषद सहित गोलूवाला और पीलीबंगा नगरपालिका में मतदान जारी है। इसी दौरान हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके में बूथ संख्या 129 और 130 के पास दो प्रत्याशियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।