खींवसर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को लेकर विधायक रेवंतराम डांगा ने शुक्रवार को मुंदियाड़, हिलोड़ी और भटनोखा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों को सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, स्कूलों में टीन शेड, कक्षा-कक्ष और सड़कों सहित विभिन्न कार्यों की सौगात दी गई।...