बालोतरा में आयोजित विश्वविख्यात श्री रावल मल्लीनाथ जी पशु मेले के दौरान मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल तथा ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश-विदेश से आए अश्व पालकों ने भाग लिया।...



