नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना के लिए छह राज्यों के बीच समझौता होगा. इस एमओयू के माध्यम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच पानी तथा बिजली की हिस्सेदारी तय होगी.