धमोत्तर थाना क्षेत्र में बालश्रम, बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। स्थानीय स्वयंसेवी संगठन गायत्री सेवा संस्थान ने जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति प्रतापगढ़, पुलिस विभाग के निर्देशन में तीन जनजाति बच्चों को गडरियों के चंगुल से मुक्त कराया। धमोत्तर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।...
