आग की सूचना मिलने के बाद करीब 10 दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकलों को दो दर्जन से ज्यादा फेरे लगाने पड़े। करीब दो घंटे तक लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।