टिब्बी CHC में प्रसूता को परिजनों के आग्रह पर सिरसा रेफर किया गया। इसके बाद CHC के बाहर प्रसव होने से नाराज नागरिकों ने धरना देकर जाम लगाया। रात पौने 12 बजे वार्ता में एक अतिरिक्त चिकित्सक और महिला नर्सिंगकर्मी की नियुक्ति का लिखित आश्वासन दिया गया।