अजमेर के किशनगढ़ में ट्रैफिक सीओ (डिप्टी एसपी) अंजू यादव और एडवोकेट बाबूलाल बागरिया के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। थप्पड़ मारने के आरोप पर वकीलों ने उग्र प्रदर्शन किया। देर रात महिला अधिकारी द्वारा माफी मांगने के बाद विरोध खत्म हुआ।