अलवर के खेड़ली में मंगलवार दोपहर ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन डिरेल हो गई। मोती का नंगला फाटक के पास ट्रेन की दूसरी बोगी का पहिया पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बांदीकुई-आगरा मार्ग बाधित हो गया।