राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। भोपाल से जोधपुर जा रही निजी स्लीपर बस NH-148D पर नागदी बांध के खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए, जिनमें से 7 की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर...