पंचायती राज चुनाव के बीच अजमेर जिला परिषद (वार्ड 12) से कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को मकान हड़पने व मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भड़कते हुए बीजेपी पर हार के डर से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया।