नवरात्र के पावन अवसर पर राजस्थान की सियासत के दो बड़े चेहरे मंदिरों में शीश नवाते नजर आए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वागड़ की प्रसिद्ध मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में पूजा-अर्चना की, तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत-पाक सीमा पर स्थित तनोट राय माता मंदिर में धोक लगाई।