राजस्थान हाईकोर्ट ने 1,340 पदों पर संविदा के आधार पर हो रही आयुष ऑफिसर भर्ती पर अंतरिम रोक लगा दी है। राजस्थान स्टॉफ सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति के डॉक्टरों की भर्ती के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी कर एक ही मेरिट लिस्ट बनाई थी।