राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। जबरदस्त टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।