राजस्थान में पहले चरण के पंचायत चुनाव का प्रचार थम गया है। जयपुर समेत 16 जिलों के 2,392 वार्डों में गुरुवार को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। 20 नवंबर को नतीजे आएंगे। वहीं ग्राम पंचायतों में शनिवार को पंच-सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।