राजसमंद जिले के देवगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता चिरंजीलाल टांक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्थानीय नेतृत्व पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया। टांक ने कहा कि ‘गद्दार और बेवड़ा’ कहकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।