राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले पुलिस महकमे को बड़ा तोहफा दिया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर 31 आरपीएस अधिकारियों को जूनियर से सीनियर स्केल में पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति अदालती फैसलों के अधीन रहेगी और अफसर अग्रिम आदेशों तक अपने वर्तमान पद पर ही कार्यरत रहेंगे।