जयपुर जिले में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे , तीसरे औरचौथे चरण के मतदान दिवसों (28 अक्टूबर से 16 नवंबर) पर संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार सरकारी कार्यालयों सहित औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में भी कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा।