जोधपुर जिले में बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत के बूथ-12 पर सरपंच चुनाव के दौरान 150 बैलेट पेपर चोरी के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बूथ-12 के दो मतदान कार्मिकों को निलंबित और तीन कार्मिकों को 17 सीसी की चार्जशीट दी गई है।