राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई शहरों में तापमान 8 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।