राजस्थान एसओजी ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व RMC रजिस्ट्रार समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि बिना सत्यापन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों का डॉक्टर के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया।