धौलपुर में जगदीश तिराहा नाले वाला रोड स्थित लाइब्रेरी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनियुक्त वरिष्ठ अध्यापक और भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित युवाओं का अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।...